Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण 12 व 13 अप्रैल को

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण 12 व 13 अप्रैल को

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण 12 व 13 अप्रैल को

कुशीनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है । यह सामग्री माह जनवरी 2023 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है। मुख्य विकास अधिकारी महोदया कुशीनगर के निर्देशानुसार उपरोक्त सामग्री का वितरण दिनांक 12अप्रैल 2023 व 13 अप्रैल 2023 को जनपद के कसया, हाटा, रामकोला, पडरौना, तमकुही, व शहर के परियोजनाओं के आंगनवाड़ी केंद्रों से किया जाएगा। दिनांक 13 अप्रैल 2023 को अपरिहार्य स्थिति या किसी केंद्र के अतिरिक्त प्रभार दूसरे आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पास होने की स्थिति में ही किया जाएगा अन्यथा समस्त केंद्र का वितरण दिनांक 12 अप्रैल 2023 को ही किया जाएगा।उक्त दिवस को समस्त सी०डी०पी०ओं० व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहेंगे और कम से कम 05 केन्द्रों का भ्रमण करेगे।उन्होंने बताया कि 06 माह से 03 वर्ष तक के बच्चों को गेहू-दलिया प्रति माह 01 कि0ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 01 कि0ग्रा0, चना दाल प्रति माह 01 कि0ग्रा0 तथा खाद्य तेल प्रति माह .455 लीटर ।
इसी प्रकार 03 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों के लिए दलिया-500 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस 500 ग्राम, चना दाल 500 ग्रा0। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं हेतु दलिया 1.5 कि0ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस 1 कि0ग्रा0, चना दाल 1 कि0 ग्रा0, खाद्य तेल .455 लीटर। इसी प्रकार अति कुपोषित वच्चों के लिये दलिया 1.5 कि0ग्रा0, फोर्टिफाइड राइस 1.5 कि0ग्रा0, चना दाल 2 कि0ग्रा0, तथा खाद्य तेल .455 लीटर वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे