Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसामान्य निर्वाचन 2023 के विभिन्न व्यवस्था कार्य को संपादित कराने के दृष्टिगत...

सामान्य निर्वाचन 2023 के विभिन्न व्यवस्था कार्य को संपादित कराने के दृष्टिगत जनपद के अधिकारियों को प्रभारी/ सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया

सामान्य निर्वाचन 2023 के विभिन्न व्यवस्था कार्य को संपादित कराने के दृष्टिगत जनपद के अधिकारियों को प्रभारी/ सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया

कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय), रमेश रंजन द्वारा आगामी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत अध्यक्ष/ सदस्य के सामान्य निर्वाचन 2023 के विभिन्न व्यवस्था कार्य को संपादित कराने के दृष्टिगत जनपद के अधिकारियों को प्रभारी/ सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो निर्वाचन में सौंपे गए विभिन्न कार्य व्यवस्था को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पूर्णरूपेण उत्तरदाई होंगे।

इस क्रम में मतदान कार्मिक के प्रभारी अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, शांति व्यवस्था हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, यातायात तथा रूट चार्ट व्यवस्था हेतु मो0 अज़ीम सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कुशीनगर,, लेखन सामग्री क्रय तथा प्रपत्र व्यवस्था हेतु ए0 आर0 कोऑपरेटिव शिवजी यादव, मतपत्र व्यवस्था हेतु बंदोबस्त अधिकारी आलोक कुमार, मतपेटिका व्यवस्था हेतु प्रभारी प्राचार्य आईटीआई नथुनी प्रसाद प्रजापति, प्रेक्षक व्यवस्था में प्रभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, कंट्रोल रूम/शिकायत- जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय, टेंट फर्नीचर एवं विद्युत व्यवस्था हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय कुमार, सूचना प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, वीडियोग्राफी व्यवस्था उपायुक्त श्रम एवं रोजगार राकेश, खानपान व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, मतदाता सूची हेतु समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी /उप जिलाधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखाअधिकारी हेतु वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, एवं मीडिया प्रभारी जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, मेडिकल व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी सुरेश पटारिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।इसके अलावा प्रभारी/नोडल अधिकारियों की सहायता हेतु सहायक प्रभारी अधिकारी भी नामित किए गए हैं जो नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत अध्यक्ष /सदस्य के सामान्य निर्वाचन 2023 के तहत सौंपे गए व्यवस्था एवं कार्यों को संपादित कराने में सहायता प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे