Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविशेष लोक अदालत (मोटर वाहन दुर्घटना से सम्बन्धित मामले) में 19 मामलों...

विशेष लोक अदालत (मोटर वाहन दुर्घटना से सम्बन्धित मामले) में 19 मामलों का निस्तारण

विशेष लोक अदालत (मोटर वाहन दुर्घटना से सम्बन्धित मामले) में 19 मामलों का निस्तारण

कुशीनगर। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार माननीय जिला जज अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में व श्याम मोहन जायसवाल, अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर की देखरेख में विशेष लोक अदालत (मोटर वाहन दुर्घटना से सम्बन्धित मामले) का आयोजन आज दिनांक 25.03.2023 को मोटर वाहन दुर्घटना प्रतितोष अधिकरण, कलेक्ट्रेट परिसर कुशीनगर स्थान पडरौना के प्रांगण में किया गया।
विशेष लोक अदालत में कुल 40 मामलों को चिन्हित किया गया था। माननीय पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण जमसैद अली द्वरा चिन्हित मामलों में से 19 मामलों (मोटर वाहन दुर्घटना से सम्बन्धित मामले) का निस्तारण कर 1,02, 72000 /- रू० मुआवजा दिलाया गया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे