Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण

जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण

जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया देवरिया जेल का निरीक्षण

अन्य आलाधिकारी भी रहे मौजूद

कुशीनगर। जिला जज कुशीनगर अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मा0 चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के द्वारा आज देवरिया जेल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
जेल परिसर में जाकर सभी उच्चाधिकारियों ने जनपद कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात की उनकी समस्याएं सुनी, उनकी स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिला जज महोदय द्वारा कैदियों से बात की गयी और पूछा गया कि कोई दिक्कत तो नहीं है, स्वास्थ्य सुविधाएं , जमानत की स्थिति, वकील आदि के बारे में जायजा लिया।सभी उच्चाधिकारियों ने देवरिया जेल में कुशीनगर के कैदियों से मुलाकात कर उनके मामले के विधिक पहलुओं व समस्याओं के बारे में पूछताछ की ,उनके जमानत के संदर्भ में जानकारी ली तथा उनका समाधान भी बताया। उन्होंने कुछ कैदियों के आवेदन भी स्वीकार किये तथा जेलर के माध्यम से भी दरखास्त भिजवाने की बात की गयी। जिन कैदियों को अपने मामले में वकील की जरूरत थी, उन्हें आवेदन के माध्यम से वकील करने की सलाह दी।जिलाधिकारी ने कैदियों के लिए चिकित्सक व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के संदर्भ में जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।वैसे कैदी जिनके कोई रिश्तेदार नहीं है उनके जमानत की पैरवी के संदर्भ में सरकारी वकील की व्यवस्था के बारे में भी जाना गया।इस अवसर पर जेल अधीक्षक बी0 एन0 मिश्रा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे