आर के इंटरमीडिएट कॉलेज – मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश में अपना स्थान सुनिश्चित किया

आर के इंटरमीडिएट कॉलेज – मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश में अपना स्थान सुनिश्चित किया

शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा नकद पुरस्कार, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

महाराजगंज। दिनांक 14/03/2023 को जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में आर के इंटरमीडिएट कॉलेज के दो मॉडल मंडल स्तर के लिए चयनित किए गए थे। दिनांक 15/03/2023 को गोरखपुर के बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गीडा में सभी मंडल स्तर के चयनित माडलो की प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमे आर के इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र सरफराज अहमद और जैनुलआब्दीन को मंडल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जिसके लिए मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर, क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पाण्डेय के द्वारा सरफराज अहमद को नकद पुरस्कार , मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद महाराजगंज के विज्ञान क्लब के पदाधिकारी मेजर अखिलेश्वर राव, विमल कुमार पाण्डेय, सुरेंद्र प्रसाद, अनमोल यादव और रोहित कुमार गुप्त उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्र को आशीर्वाद प्रदान करते हुए,शुभकामनाएं दी और उज्जल भविष्य की कामना की। दूसरे सत्र में जिला विज्ञान क्लब द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण कराया गया, जिसमे पारले जी फैक्ट्री गीडा, बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और तारा मण्डल में शो दिखाया गया, तारा मण्डल के वैज्ञानिक अमर पाल जी द्वारा ब्रह्माण्ड से संबंधित अच्छी जानकारी देते हुए, विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी बहुत शानदार तरीके से दिया गया उनके बीच पाकर विद्यार्थी बहुत गदगद थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान व सहायक अध्यापिका खुशनुमा खातून उपस्थित रही। विद्यालय के सभी अध्यापक/अध्यापिकयो, अभिभावकों व क्षेत्र के लोगो ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *