शब-ए-बरात और होली पर्व को शांति पूर्वक गोरखपुर शहर में सकुशल संपन्न कराने पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों को किया गया सम्मानित

शब-ए-बरात और होली पर्व को शांति पूर्वक गोरखपुर शहर में सकुशल संपन्न कराने पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों को किया गया सम्मानित

 

हम लोगों का यह सौभाग्य है कि सभी प्रशासनिक अधिकारी हम लोगों के लिए हमेशा सेवा में तत्पर रहते हैं – मोहम्मद आकिब अंसारी

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सनराइज एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शमशाद आलम राईन के निर्देशानुसार गोरखपुर शहर में शब – ए – बरात एवं होली का पर्व शांति पूर्वक सकुशल संपन्न कराने पर राजघाट थाने के थाना प्रभारी, पांडेय हाता पुलिस चौकी की चौकी प्रभारी, बसंतपुर पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी व कोतवाली थाना के थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्र व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।वार्ड नंबर 32 शहीद अशफाक उल्लाह नगर तुर्कमानपुर से पार्षद पद के उम्मीदवार व सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी ने कहा कि यह हम लोगों का सौभाग्य है कि आप लोग हम लोगों के लिए हमेशा सेवा में तत्पर्य रहते हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व गोरखपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी हाजी जलालुद्दीन कादरी ने कहा कि आप लोग जिस तरीके से हम लोगों की सेवा में तत्पर्य हैं इसलिए हमारा प्रतिनिधि मंडल आपको सम्मान देने में गर्व की अनुभूति कर रहा है। वरिष्ठ समाजसेवी शफीक अहमद ने कहा कि आज के वक्त में आम जनमानस को सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर उनके कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम के आयोजक सत्यम गहलोट ने शब – ए – बरात और होली के पावन पर्व पर गोरखपुर शहर में सभी पर्व को सकुशल संपन्न कराने पर सभी प्रशासनिक अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मकसूद अली, अयान अहमद निजामी, नुरुल हुदा आदि लोगों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *