भारतीय स्टेट बैंक शाखा मुजुरी का केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर मुजुरी बाजार कस्बे में नवनिर्मित भारतीय स्टेट बैंक शाखा मुजुरी का केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने उपस्थित मुजुरी बाजार सहित आसपास के इलाके के तमाम ग्रामीणों को सम्बोधित हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक भारत सरकार के वित्तीय सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाली अति प्रतिष्ठित संस्थान है।मुजुरी बाजार में खोली गई भारतीय स्टेट बैंक की यह शाखा इस पिछड़े इलाके के तमाम ग्रामीणों को बैंकिंग सेवा से जुड़ी सारी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराएगी।इस इलाके के ग्रामीण भारतीय स्टेट बैंक की इस शाखा से जुड़कर सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से दिए जानेवाली सभी खाता धारक एवं अन्य लाभार्थी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। वहीं इस मौके मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ शरद चांडक ने उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया की भारतीय स्टेट बैंक मुजुरी की इस शाखा द्वारा आवर्ती जमा दीर्घकालिक जमा, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन, कृषि ऋण, एटीएम सुविधा सहित बैंक से जुड़ी सभी अत्याधुनिक सुविधायें मुहैया कराएगी।बैंक उद्घाटन में उपस्थित लोगों को क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुजुरी क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों की मांग थी 15 किलोमीटर दूरी तय करके पनियरा भारतीय स्टेट बैंक में पैसा निकासी एवं अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए जाना पड़ता है। जहां पर घंटों लाइन खड़ा होने के बाद भी लोगों को काम नहीं हो पाता था। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के अथक प्रयास से मुजुरी बाजार में नवनिर्मित भारतीय स्टेट बैंक मुजुरी शाखा का लोकार्पण किया गया है।यह शाखा खुलने से तमाम सुविधा मिलेगी। इस मौके पर संजीव कुमार उप महाप्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश भारती,शाखा प्रबंधक मुजुरी सुनील कुमार,पीपी गुप्ता, सीएमओ डॉ नीना वर्मा, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, भाजपा युवा नेता आफाक आलम उर्फ सैफ खां, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, महेंद्र प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी, बबलू यादव, गुड्डू सिंह, डॉ जय गोविन्द सिंह, रामनरेश निराला, राजेश्वर मद्धेशिया, डॉ अशोक कुमार सैनी, दिलीप जायसवाल, अमरजीत निषाद, मनोज कुमार आदि मौजूद थे


