3 राशि गोवंशीय पशु के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
अबुलैश अंसारी
कुशीनगर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में भडकुलवा बाजार कट के पास से थाना कोतवाली हाटा पुलिस द्वारा एक पिकप वाहन सं0 UP 57 T 0570 से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही 03 राशि गोवंशीय पशुओं को बरामद कर मौके से 2 अभियुक्तों 1 खुसमोहम्मद पुत्र मुनीब अंसारी ग्राम इन्कवल थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, 2. बरकत पुत्र बबलू ग्राम सपहा थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 124/2023 धारा 3/5एबी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


