Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआर के इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

आर के इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

आर के इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

हरपुर तिवारी,महाराजगंज। परतावल विकास खण्ड अंतर्गत हरपुर तिवारी में स्थित आर के इंटरमीडिएट कॉलेज में विद्यार्थियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय विज्ञान दिवस दिवस मनाया। हम सभी भारतीयों के लिए बहुत गर्व की बात है कि जब महान भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन ने 28 फरवरी, 1928 को रमन प्रभाव के खोज की आम घोषणा की थी। इसलिए इस महत्वपूर्ण खोज की याद में प्रत्येक वर्ष यह दिन ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस खोज को पूरे विश्व में सराहा गया और पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया। वेंकटरमन को नोबेल और भारत रत्न जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि वेंकटरमन पहले ऐसे भारतीय वैज्ञानिक थे जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। यह खोज वेंकटरमन के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि थी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विज्ञान के प्रोजेक्ट/मॉडल प्रस्तुत किया और समूह बनाकर कर विज्ञान पर चर्चा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने चंद्रशेखर वेंकटरमन के जीवन और विज्ञान में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए, विज्ञान सम्बन्धी सभी तथ्यों पर विचार करने, समझने और आस पास की घटनाओ में विज्ञान विज्ञान तलास करने , समस्यायों का समाधान विज्ञान की सहायता करने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित रही।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे