Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपूर्वांचल को योगांचल में बदलने की हो रही तैयारी

पूर्वांचल को योगांचल में बदलने की हो रही तैयारी

पूर्वांचल को योगांचल में बदलने की हो रही तैयारी

मऊ के हर घरों में योग का होगा बोल बाला- मुख्य केंद्रीय प्रभारी श्री राकेश जी

उत्तर प्रदेश पूर्वांचल को योगांचल में बदलने हेतु आने वाले 25 , 26 , 27 मार्च को परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज के आगमन को लेकर आज मऊ जनपद के मधुबन तहसील में पंच दिवसीय युवा भारत योग शिविर चल रहे कार्यक्रम के तीसरे दिन पतंजलि योगपीठ के मुख्य केंद्रीय प्रभारी आदरणीय राकेश जी मुख्य अतिथि स्वरूप दीप प्रज्वलित कर योगाभ्यास के साथ साथ धर्म ,शिक्षा , संस्कृत व स्वदेशी के व्याख्यान करते हुए बताएं कि देश में आने वाले 5 सालों में यदि हम सभी योग आयुर्वेद से न जुड़े तो ये अंग्रेजी कम्पनियां हमे अंदर से खोखला करने का कार्य करेगी आज भारत मे कहि भी एलोपैथी में शुगर बीपी थायराइड गैस व दर्द का समाधान नही है फिर भी ये भारत देश मे बढ़ती जा रही हैं। हमें यह जानकारी होनी चाहिए कि किसतरह ये अपने देश को खोखला कर रही हैं। ऐसे में हमसभी के प्रेणाश्रोत मार्गदर्शन करने व लाखो लोगो को योग आयुर्वेद द्वारा ठीक करने वाले परम् पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज का इस मऊ जनपद में आगमन हो रहा हैं जिसका प्रचार प्रसार उनके अनुनाइयो द्वारा मऊ जिले के सभी घरों में यह सन्देश दिये जा रहे है। अन्य राज्यों के भी पतजंलि से जुड़े सभी प्रभारीगण भी अपनी सेवाएं साझा कर रहे है।योग शिविर करा रहे युवाभारत के केंद्रीय प्रभारी आदरणीय सतीश जी व राज्य प्रभारी बृजमोहन जी प्रातः योग कराने के पश्चात विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में जाकर सभी बच्चों को योग की जानकारी दें रहे हैं।
स्वामी जी के आगमन को लेकर राज्य प्रभारी दुर्गेश जी, युवाभारत राज्य कार्यकारणी योगाचार्य धर्मेन्द्र जी, जिला प्रभारी राजन जी, तहसील सुरेंद्र जी, रामदुलारे जी , चैयरमेन शंकर जी, योगेश जी , मानवेन्द्र , सतवंत जी , कपूर चन्द्र ,धीरज इत्यादि सभी समानित बन्धुओं द्वारा योग प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे