थाना अध्यक्ष ने पैदल गस्त कर लोगो को दिलाया सुरक्षा का एहसास
अबुलैश अंसारी
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन पर जटहां बाजार थाना अध्यक्ष राज कुमार बरवार ने थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त कर शांति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ कस्वे में पैदल मार्च किया। इस दौरान भीड़-भाड़ वाले जगहों पर बेतरतीब खड़ी वाहनों के स्वामियों को शख्त हिदायत दी। जटहां बाजार थाने के पुलिस जवानों ने थाना प्रभारी राजकुमार बरवार की की अगुवाई में जटा बाजार कस्बा भैरोगंज चौराहा चौराहा मंशाछापर में पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान दुकानदारों, व्यापारी व क्षेत्रीय नागरिकों से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान पुलिस जवान मौजूद रहे।


