Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर जिला कार्यालय का हुआ उद्धाटन।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर जिला कार्यालय का हुआ उद्धाटन।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों के लिए सतत संघर्षशील – प्रमोद पासवान

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर जिला कार्यालय का हुआ उद्धाटन।

जमशेदपुर, झारखंड।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जमशेदपुर जिला कार्यालय का उद्धघाटन समारोह आदर्श अब्दुल रहीम कांपलेक्स साकची, जमशेदपुर में किया गया। जिसमें शहर के सभी गणमान्य उपस्थित हुए। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के दिशा निर्देश से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें अतिथि के तौर पर युवा नेता कुणाल साडंगी एवं विशेष अतिथि के रूप में भोजपुरी गायक सौरभ धवन शामिल हुए।
वहीं मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पासवान, महासचिव देवानंद सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग मधु सिन्हा, रांची जिला अध्यक्ष सौरभ राय एवं पिंटू जी शामिल हुए।
साथ ही शहर के सम्मानित गणमान्य में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष साकिर खान, कपाली वार्ड पार्षद इरफान खान, हिंद आईटीआई के चेयरमैन एवं मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर ताहिर हुसैन, फैजल खान, घरों से जहरीले सांप को पकड़ने वाले शुभम मल्लिक, निशुल्क ऑटो एंबुलेंस की सेवा देने वाले दिनेश घोष, विकास सिंह आदि को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर, गीता एवं हदीस देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री भुवनेश्वर त्रिपाठी जी ने किया। उपस्थित अतिथियों ने पत्रकार हितों के लिए जिला कार्यालय का उद्धघाटन भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं भोजपुरी गायक ने संगीत का कार्यक्रम कर समा बांध दिया। देशभक्ति गीतों से आरंभ होकर होली के गीतों पर सब नाचने और झूमने लगे, साथ ही गुलाल लगाकर सबने प्री होली बनाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महिला विंग महासचिव नीतू दुबे, जिला अध्यक्ष राज श्रीवास्तव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष कलीम खान, कमलेश गिरी, कुलदीप चौधरी, महासचिव अभिषेक कुमार, सचिव आतिफ खान, अभिषेक, अजीत, सैसब सरकार, आकाश, आलोक शर्मा, अमित रॉय, अविनाश शर्मा, अविनाश कुमार वर्मा, आशीष, विश्वजीत नंदा, आनंद प्रसाद, जगजीत सिंह, जावेद अख्तर, लक्ष्मण राव, राहुल शर्मा आदि सैकड़ों पत्रकार शामिल रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे