Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानून हाथ मे : जब चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी...

कानून हाथ मे : जब चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी गोली, गाय सहित एक युवक हुआ गम्भीर रुप से घायल

कानून हाथ मे : जब चिकित्सक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से चला दी गोली, गाय सहित एक युवक हुआ गम्भीर रुप से घायल

हरि गोविन्द चौबे

कुशीनगर । थाना पटहेरवा क्षेत्र के करमैनी बाजार में बकरी खेत मे पड़ने की मामूली विवाद में आक्रोशित एक निजी चिकित्सक ने एक व्यक्ति के दरवाजे पर चढ़ कर लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी।जिससे एक युवक सहित उसकी गाय को गोली लगी।चिकित्सक को पुलिस ने रिवाल्वर सहित हिरासत में लेकर घायल युवक को सीएचसी फाजिलनगर इलाज हेतु भेज दिया है।जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया जा रहा है जहां थानाध्यक्ष सहित सी ओ तमकुहीराज मौजूद है।
जानकारी के अनुसार करमैनीडीह निवासी डॉ. जियाउल इस्लाम का खेत करमैनी बाजार गांव के पास है।शाम करीब चार बजे के आसपास उनके खेत मे कुछ बकरियां गेहु की फसल नुकसान कर रही थी।जिसके वहाँ जाकर बकरी चारा रही किशोरियों को डाटा।आरोप है कि इसी दौरान किशोरियों ने चिकित्सक को गाली देते हुये मार दी।जिससे डॉ. जियाउल इस्लाम इतना आक्रोशित हुये कि वह घर से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लाये।इसी दौरान किशोरियां बकरी छोड़ घर भाग गई।किशोरियों की नाम पूछ चिकित्सक उनके घर पहुँच गये।जहाँ मुहम्मद आरिफ(25)पुत्र नूर आलम मिल गया।जो उक्त किशोरी का भाई बताया जा रहा है।उससे कुछ बातचीत कर किये तथा अपनी रिवाल्वर से दनादन तीन फायर कर दिए।जिससे एक गोली युवक के कंधे में लगी तथा दूसरी गोली पास के दीवाल से टकरा कर वह बांधी गई गाय को हल्की लगी।जबकि तीसरी गोली हवा में फायर की।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे