Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रभारी मंत्री को दिया गया पत्र की पी0एम0श्री योजना के अंतर्गत मानक...

प्रभारी मंत्री को दिया गया पत्र की पी0एम0श्री योजना के अंतर्गत मानक को दरकिनार कर किया गया विद्यालय का चयन

प्रभारी मंत्री को दिया गया पत्र की पी0एम0श्री योजना के अंतर्गत मानक को दरकिनार कर किया गया विद्यालय का चयन

सुरेन्द्र प्रसाद गोड

कुशीनगर । जनपद के विकास खंड तमकुही राज में पी0एम0श्री योजना के अंतर्गत मानक को पूर्ण कर रहे संविलियन विद्यालय बसडीला पाण्डेय को दरकिनार कर मानक के विपरीत किसी अन्य विद्यालय का चयन कर दिया गया है जबकि ग्रामपंचायत बसडीला पाण्डेय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 रामधारी पाण्डेय का ग्राम सभा है तथा आजादी का अमृत काल मनाया जा रहा है उसके बावजूद तमकुहीराज ब्लॉक का सर्वाधिक छात्र संख्या व मानक को पूर्ण कर रहे विद्यालय को पी0एम0श्री योजना से वंचित किया जा है ।
इस संबंध में भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में ग्रामप्रधान व ग्रामवासीगण के साथ अपर जिलाधिकारी श्री देवीदयाल वर्मा जी से मिलकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए सक्षम अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर को जांच कर आख्या हेतु निर्देशित किया । विदित हो कि इस प्रकरण में पूर्व में भी उत्तरप्रदेश शासन के प्रभारी मंत्री जनपद कुशीनगर माननीय सतीश शर्मा जी को पत्रक दिया गया था ।ज्ञापन देने के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा0 सत्येन्द्र पाण्डेय ,भाजपा नेता पवन सिंह, विनोद सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राणा प्रताप सिंह व उपेन्द्र पाण्डेय, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे