Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में लोक अदालत आज

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में लोक अदालत आज

जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में लोक अदालत आज

कुशीनगर। अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्याम मोहन जायसवाल ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया है कि दिनांक 11 फरवरी 2023 को दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना व बाह्य न्यायालय कसया कुशीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मा0 जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समस्त प्रकार के शमनीय, अपराधिक मामले, चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 एन आई एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बिजली एवं जल के बिल से संबंधित वाद, राजस्व वाद, आर्बिट्रेशन से संबंधित वाद, पारिवारिक वाद, मोटर चलानी, टेलीफोन बिल से संबंधित वाद आदि का निस्तारण किया जाएगा। अतः समस्त जनमानस व अधिवक्ता गण से अनुरोध है कि इस लोक अदालत में अपने-अपने वाद अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित कराएं एवं लोक अदालत को सफल बनाएं।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे