पनियरा इंटर कॉलेज में आज से होगा सम्पूर्ण रामायण का आयोजन
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा इंटर कालेज (मन्नान खॉ विद्यालय) में वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर 5 फरवरी दिन रविवार को प्रातः 10 बजे से अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन शुरू होगा। पूर्णाहूति 24 घंटे में अखण्ड रामायण पूर्ण होने पर 6 फरवरी दिन सोमवार को विधि विधान पूर्वक हवन पूजन के बाद होगी। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खाँ व प्रधानाचार्य आफताब आलम खाँ ने संयुक्त रूप से दी है। दोनों लोगों ने बताया कि विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य स्व. अब्दुल मन्नान खॉ ने जन सहयोग से 5 फरवरी 1972 को विद्यालय की स्थापना किया था। 6 फरवरी 1973 को उन्होंने सर्व धर्म सद्भाव बनाने के उद्देश्य से शिक्षा के मंदिर में पहली बार अखण्ड रामायण कराया था। तभी से प्रतिवर्ष 5 फरवरी को उक्त परिपाटी होती चली आ रही थी। उनकी मृत्यु के बाद भी उसको जीवन्त बनाये रखा गया था।


