पेंशन अदालत 22 फरवरी को आयोजित
कुशीनगर ! वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल ने बताया कि अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन गोरखपुर मण्डल गोरखपुर के पत्र दिनांक 02 फरवरी 2023 द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद कुशीनगर के अधीनस्थ समस्त कार्यालयाध्यक्षों के स्तर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियो/समूह ख एवं ग के अधिकारियों / कर्मचारियों के लम्बित पेंशन प्रकरणो की सूची तथा आपत्ति निस्तारण हेतु लम्बित पेंशन प्रकरणो की सूची तथा कृत्य कार्यवाही का विवरण दिनांक 16-02-2023 तक संयोजक पेंशन अदालत (कार्यालय अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन गोरखपुर मण्डल गोरखपुर) को उपलब्ध कराते हुए दिनांक 22-02-2023 को आयोजित पेंशन अदालत में पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। ताकि शासन के मंशा के अनुसार पेंशन प्रकरणों की समीक्षा कर प्रकरण को निस्तारण किया जा सकें


