जंगल से चोरी की लकड़ी से चल रही दुकानें
गोरखपुर:-यूपी के गोरखपुर जनपद से बडी खबर वन क्षेत्र के समीप बसे गांवों के कई चौक चौराहों पर चोरी की लकड़ियों से फर्नीचर की अवैध दुकानें संचालित की जा रही है।दुकानों पर लकड़ियां कब व कहां से पहुंचाई जाती है। इसकी जांच करने की फुर्सत वन विभाग व स्थानीय पुलिस को नहीं है। भौराबारी, मोइनाबाद, केवटलिया, मोहनाग, अलगटपुर, सोनाटीकर, सुरस, राजपुर, मोदीगंज, सोमहिया बाजार, गजरहियां समेत गांवों में फर्नीचर की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। जंगल से चुराई गई चोरी की लकड़ियों को भी पहुंचाया जाता है। डीएफओ विकास यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अवैध धंधा संचालित करने वालों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


