Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वच्छता अभियान हवा हवाई,खुले में शौच

स्वच्छता अभियान हवा हवाई,खुले में शौच

स्वच्छता अभियान हवा हवाई, खुले में शौच

पनियरा नगर पंचायत में एक भी सर्वजनिक शौचालय नहीं है

महाराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा नगर को साफ करने के लिए अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि त्रिपाठी के देखरेख में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। मगर जिम्मेदार गंदगी दूर भगाने में अभी भी बेअसर साबित हो रहे हैं। पनियरा को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुए लगभग दो साल से अधिक का समय बीत गया। लेकिन जिम्मेदार सार्वजनिक शौचालय बनाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। लिहाजा नगर के लोग अभी भी खुले में शौच जाते है। गांधी पार्क के बगल में पार्क के साथ ही सार्वजनिक शौचालय का कार्य हो रहा था। लेकिन कार्य की रफ्तार इतनी तेज रही की पार्क बन कर पूरा हो गया। और शौचालय भी अधूरा है। शौचालय की गुणवत्ता की बात की जाए तो बिना बीम और कलम के ही शौचालय के छत को हवा में लटका दिया गया है। निर्माण कार्य की शिकायत स्थानीय लोगो ने कई बार किया है। मगर जिम्मेदार ध्यान नही दिए।
पनियरा में आने वाले लोग सार्वजनिक शौचालय ना होने से मेन मार्केट से होकर जाने वाले नहर पर भी खुले में शौच करते हुऐ देखे जाते है और मुख्य मार्केट के बगल में ही खुले में शौच के कारण गंदगी का अंबार लगा रहता है

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे