धार्मिक वातावरण से आच्छादित हो चला रगडगंज धाम
रामजानकी मंदिर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम
ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर
कुशीनगर! रामकोला विकास खंड के ग्राम कुस्महा रगडगंज मे चार दिवसीय रामजानकी मंदिर वार्षिकोत्सव धार्मिक अनुष्ठान के साथ गुरुवार को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा पाठ के साथ शुरू हो गया घंटा घडियाल और शंखध्वनि के साथ रगडगंज के अति प्रतिष्ठित बंका परिवार के मुख्य यजमान राजीव कुमार बंका ने रामजानकी मंदिर मे पूजन कराकर धार्मिक वातावरण का मंगलमय वातावरण का शुभारंभ करवा दिया पूरा वातावरण भक्तिमय हो चला!
गुरुवार को रामजानकी मंदिर वार्षिकोत्सव का धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गया मधूर वाद्य यंत्र संगीत लहरियों के पावन रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ भी आरम्भ हो गया शायंकाल मे वासुदेव श्रीकृष्ण के लीला स्वरूप मे भगवान श्रीकृष्ण की लीला भी शुरू हो गया क्षेत्र के भगवद प्रेमीयों का सैलाब भी उमड पडा पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का समापन रविवार 5 फरवरी माघ शुक्ल पुर्णिमा को सम्पन्न हो जायेगा!
यह कार्यक्रम मुख्य रूप से बंका परिवार, पोद्दार परिवार और ग्रामवासियों के सहयोग से सम्पन्न हो रहा है कार्यक्रम मे पीयूष कुमार बंका, राजीव कुमार बंका, योगेन्द्र कुमार बंका, रविन्द्र कुमार बंका, पोद्दार परिवार, पं0 रामानंद द्विवेदी, पं0 कैलाश पति त्रिपाठी, कैलाश मद्धेशिया, दिनेश कुमार कसौधन, जगदीश प्रसाद जायसवाल, पूर्व ग्रामप्रधान रमाशंकर जायसवाल सहित तमाम ग्रामवासी भी शामिल हैं!


