दिल्ली अस्पताल में पवन वर्मा और उनके परिजनों से मिले बसपा नेता ओमप्रकाश चौरसिया
आज पवन वर्मा एवं उनके परिजनो से मिलने बसपा नेता ओमप्रकाश चौरसिया दिल्ली अस्पताल पहुंचे जहा पवन भाई का ईलाज चल रहा है। परिजनो और पवन भाई से मुलाकात के बाद बसपा नेता ओमप्रकाश चौरसिया ने कहा कि पवन वर्मा की सेहत में सुधार हो रहा है। लेकिन अभी लीवर ट्रांसप्लांट लगभग एक सप्ताह बाद होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उनके ईलाज में पैसे की कमी नही आने दी जाएगी। आगे जो भी सहयोग की जरूरत होगी वह करेंगे।वही उनके ईलाज के लिए आर्थिक मदद के लिए चलाए जा रहे सहयोग अभियान को लेकर भी उन्होंने कहा कि जब छेत्र से लेकर देश बिदेश से लोग सहयोग कर रहे हैं तो निश्चित ही उन सभी लोगों की दुआएं भी उनके लिए वरदान साबित होगा। उनके ईलाज में सहयोग करने वाले के प्रति उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।


