चार वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म,आरोपित गिरफ्तार
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर श्यामदेउवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है।नाबालिग लड़की 2 माह से अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रही थी। गांव के युवक ने उसे बहला फुसला कर घर से 200 मीटर दूर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में एएसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि एक नाबालिक लड़की के साथ उसके पड़ोस के ही युवक द्वारा गलत कार्य किया गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


