Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआर के इंटरमीडिएट कॉलेज में विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित स्कूली बच्चों द्वारा...

आर के इंटरमीडिएट कॉलेज में विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित स्कूली बच्चों द्वारा तोड़ फोड़ जोड़ पर आधारित विज्ञान माडल, परीक्षा पे पेंटिंग, जी के प्रतियोगिता हुई संपन्न

आर के इंटरमीडिएट कॉलेज में विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित स्कूली बच्चों द्वारा तोड़ फोड़ जोड़ पर आधारित विज्ञान माडल, परीक्षा पे पेंटिंग, जी के प्रतियोगिता हुई संपन्न

हरपुर तिवारी,महाराजगंज। परतावल विकास खण्ड के अंतर्गत आर के इण्टरमीडिएट कॉलेज हरपुर चौक महाराजगंज में जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित स्कूल में तोड़ फोड़ और जोड़ पर आधारित विज्ञान माडल,परीक्षा पे पेंटिंग एंव सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के तमाम विद्यालय के छात्र छात्रावो ने प्रतिभाग किया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय ज्ञानेंद्र सिंह विधायक रहे। श्री सिंह ने फीता काटकर आयोजन का शुभारंभ किया। विभिन्न विद्यालयों के मॉडलों का अवलोकन किया। पेंटिंग प्रतिभागियों से भी परीक्षा पर चर्चा किया। मॉडल में आर पी आई सी कॉलेज के छात्र ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर आर के इंटरमीडिएट कॉलेज ,तृतीय स्थान पर जी एस वी एस, हाजी अजहर अली और रफीउल्लाह इंटरमीडिएट कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार मिला। स्थानीय विद्यालय के साथ कई विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान पर गीत गायन और नाटक का शानदार मंचन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम हाजी अजहर खान,द्वितीय स्थान राम रतन शिक्षण संस्थान, तृतीय स्थान आर पी आई सी सिसवा को प्रात हुआ। आर के इंटरमीडिएट कॉलेज और द होप क्लासेस को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। जी के प्रतियोगिता में लगभग 60 विभिन्न विद्यालय के छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने और सुचारू रूप संपन्न करने के लिए विज्ञान क्लब के पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक वालीउल्लाह खान, व्यवस्थापक निशारुल्लाह खान, जिला पंचायत सदस्य आशिक अली, ग्राम प्रधान श्याम पांडे, नीरज तिवारी,सलीम खान, जलालुद्दीन अंसारी, तुफैल खान और विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे