डाकघर मे हो रहा धांधली जिम्मेदार बने हैं मौन

डाकघर मे हो रहा धांधली जिम्मेदार बने हैं मौन

नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित डाकघर मे आये दिन ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसा ही एक मामला काफी चर्चा में बना है जिसमें एक ग्राहक का परिवहन विभाग से जारी ड्राइविंग लाइसेंस बृजमनगंज डाक विभाग द्वारा रिसीव करने के बाद भी ग्राहक को दिया नहीं जा रहा है मीडिया को अपनी पीड़ा पीड़ित शंभू ने बताया।शम्भु प्रसाद पुत्र राजमन ग्राम मटिहनवा पोस्ट बृजमनगंज का रहने वाला है।शम्भु प्रसाद द्वारा बताया गया कि पिछले एक हफ्ते से डाकघर का चक्कर लगा रहा हूं।जब भी पूछता हूं तो बताते से अनाकानी करते हुए नाराजगी व्यक्त करते हैं आखिर जब पार्सल बृजमनगंज डाकघर मे रिसाव इंटरनेट पर दिखा रहा है जबकि यहां से वापसी कहीं और नहीं किया गया है न ही किसी और को दिया गया है नाम न बता पाने की शर्त पर एक कर्मचारी ने घोर लापरवाही के बारे में जानकारी दी कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कस्बे के कुछ और लोग भी है जो डाकघर के शिकार हैं।वहीं काफी ग्राहकों का कहना भी है कि पासबुक प्रिंट मशीन होने के बावजूद पासबुक प्रिंट नहीं किया जाता हैं।सरकारी डाकघर मे आधार कार्ड बनाने के लिए मनमाने पैसे लिए जाते है।परन्तु डाक विभाग के अधिकारी भी आखें मूद कर बैठे हैं।आम आदमी अपनी समस्या किसे बताये।अगर ऐसा ही होता रहा तो डाक विभाग से लोगों का भरोसा टूटता जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *