Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वास्थ्य विभाग ने डीएम के आदेश को भी कर दिया अनसुना

स्वास्थ्य विभाग ने डीएम के आदेश को भी कर दिया अनसुना

स्वास्थ्य विभाग ने डीएम के आदेश को भी कर दिया अनसुना

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर जिला मुख्यालय स्थित गोल्ड हॉस्पिटल इन दिनों अपने नए कारनामो की वजह से सुर्खियों में है. दरअसल गोल्ड हॉस्पिटल की संचालिका विमला देवी सदर ब्लाक के चेहरी में आशा के पद पर तैनात हैं आरोप है कि सरकारी काम को छोड़कर ये अपने हॉस्पिटल का काम करती है गरीब गर्भवती महिलाओं को सरकार द्वारा दी जा रही सरकारी सुविधाओ को लचर होने का ख़ौफ़ दिखाकर अपने हॉस्पिटल में भर्ती कराकर मोटी रकम ऐंठती है इतना ही नही गोल्ड हॉस्पिटल के पीआरओ 24 घण्टे जिला महिला अस्पताल पर जमे रहते हैं और मरीजो को डर दिखाकर अपने हॉस्पिटल ले जाते हैं स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी की वजह से डीएम का आदेश भी यहा बेअसर है सूत्रों की माने तो कुछ दिनों पहले ही डीएम साहब ने सीएमओ मैडम को फोन करके जांच के बाद दोष सिद्ध होने पर हॉस्पिटल को शील करने का आदेश भी दिया था लेकिन अब स्वास्थ्य कर्मी सीएमओ मैडम का आदेश नही मान रहे कि सीएमओ मैडम डीएम साहब का आदेश नही मानती ये वो लोग ही जाने लेकिन डीएम साहब का आदेश भी गोल्ड हॉस्पिटल पर बेअसर होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे