जनपद स्तरीय इग्जाम वारियर्स अंतर्गत पेंटिंग व विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित विज्ञान माडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 20 विद्यार्थियों को डा० इशरत हुसैन खान द्वारा किया गया सम्मानित

जनपद स्तरीय इग्जाम वारियर्स अंतर्गत पेंटिंग व विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित विज्ञान माडल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 20 विद्यार्थियों को डा० इशरत हुसैन खान द्वारा किया गया सम्मानित

हरपुर तिवारी, महाराजगंज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक इग्जाम वारियर्स में दिए गए महत्वपूर्ण मंत्र, बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के दबाव को कम करने और परीक्षा को बहुत ही सहजता अंजाम देने पर चर्चा का आयोजन 23 जनवरी को महराजगंज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, परीक्षा पर व्याख्यान और विज्ञान माडल में आर के इंटरमीडिएट कॉलेज हरपुर चौक के 20 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमे जूनियर बाल विज्ञान में इंजमामुलहक ने टॉप 5 में स्थान प्राप्त किया था। भारत सरकार के वित्तराज्यमंत्री पंकज चौधरी व सदर विधायक द्वारा प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया था व विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर विद्यालय स्तर पर डा० इशरत हुसैन खान और प्रबंधक वलीउल्लाह खान द्वारा विद्यालय स्तर पर भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावक और क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *