राष्टीय त्यौहार पर मनाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कंबल वितरण समारोह
सुरेन्द्र प्रसाद गोंड
कुशीनगर! जनपद ब्लाक तमकुहीराज के स्थान प्रा,वि,परसौनी खुर्द नo3 के प्रांगण में राष्टीय त्यौहार 74वा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोजा भाई के द्वारा किया गया कम्बल वितरण समारोह हुआ जिसमे तमकुहीराज के बी डी ओ राजीव कुमार और तमकुहीराज ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह और शिक्षा विभाग के अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे!समारोह मे रामप्रकाश शर्मा जूनियर अध्यक्ष, वीरेन्द्र कुशवाहा एनपीआरसी तमकुही, देवेन्द्र कुमार ओझा,नारायण प्रसाद जिला जूनियर स्थर,संचालक विनय कुशवाहा ,शशिकांत पाण्डेय इन सभी लोगो को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोजा भाई के द्वारा ऊनी वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक जो सांस्कृतिक कार्यक्रम में महीनो से बच्चे और बच्चियों को तैयार किए। जिसमे मधु प्रधानध्यपिका,श्री कृष्णमुरारी प्रधानध्यापक,सुमन गुप्ता, तरुन नेशा,सुमित्रा गुप्ता आंगन बाड़ी, दुर्गावती सहायिका,सोनू , आस्मा खातून पूरे कार्यक्रम में सहयोग किए ।रोजा भाई ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा कार्यक्रम को पुणरूप से सफल बनाने के लिए गांव के लोग ग्राम प्रधान के साथ लगे रहे जिसमे प्रमोद गुप्ता,चंद्रदेव भारती, नाजिर,मोहन, ब्रिजेस गुप्ता ,खुर्सेद, हाबिब जिलाउद्दीन,बाबू राम, जवरोदिन,घनश्याम,शिवनाथ शर्मा,अली हुसैन,कादिर गद्दी मौजूद रहे जिससे लगभग दो सौ लोगो वितरण किया गया।


