दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र /छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु किए गये आन लाइन आवेदन
कुशीनगर! जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र /छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु किए गये आन लाइन आवेदन में त्रुटियों को सुधार करने हेतु शासन द्वारा दिनांक 19 जनवरी 2023 से 27 जनवरी 2023 तक समय निर्धारित किया गया है।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त दशमोत्तर छात्र / छात्राओं, जिसने आवेदन किया है, को अवगत कराया है कि निर्धारित समय के अन्तर्गत संशोधन करते हुए सम्बन्धित संस्थाध्यक्षों के पास जमा कर दें तथा संस्थानों से अनुरोध किया है कि उक्त डाटा को मिलान करते हुए अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। संशोधन न होने की स्थिति में अगर किसी भी पात्र छात्र की छात्रवृत्ति से वंचित होता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी छात्र एवं संस्थान की होगी।


