ई ओ नही कोई परवाह डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के गली में बह रहा गंदा पानी
सुनील दत्त शर्मा
खड्डा, कुशीनगर। नगर पंचायत छितौनी के डा०श्यामाप्रसाद मुखर्जी के वार्ड में गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। कुडों का ढेर और जाम नालियों की बजबजाती पानी से लोग परेशान है। सड़को पर पसरी गंदगी बीमारियों का दावत दे रहा है। फिर भी जिम्मेदार नजरअंदाज किये चुप बैठे तमाशा देख रहे है। वही लोगों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है। जो कभी भड़क सकता है।
बताते चले कि नए बने नगर पंचायत छितौनी के डा० श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड के मार्ग की नाली जो अशोक चौरसिया के दरवाजे से रमेश गुप्ता के दरवाजे तक नाली जाम होने के कारण नाली की पानी सड़क पर हप्ते दिनों से फैला हुआ है। फिरोज लारी के सरकारी दुकान के सामने कुडा फेकने का स्थल बना दिया गया है। इसके बाद राजकुमार बासफोड के घर के आगे नाली टूट जाने के कारण विगत एक माह से नाली की पानी बजबजा रही है। जिसको देखने वाली कोई नही है। तैयब अंसारी, अजय कुमार, जवाहर वर्मा, महेन्द्र, विजय वर्मा आदि ने बताया कि इसको लेकर ईओ व प्रशासक को कई मर्तबा पत्र देकर समस्या की समाधान के लिये मांग किया। लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाही नही की गयी। जिससे समस्या जस का तस बना हुआ है। और दुर्गंध बीमारियों का दावत दे रहा है। इस सम्बन्ध में ई ओ देवेश मिश्रा से मोबाइल से पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनकी फोन नही उठ सका है।


