साधु की संदिग्ध हालत में मौत,पनियरा पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना अंतर्गत ग्राम सभा बेनीगंज के ओरवलिया टोले पर मंगलवार को सुबह एक 58 वर्षिय ब्यक्ति की रहस्यमय मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सभा बेनीगंज के टोला ओरवलिया निवासी अमिरका यादव उम्र लगभग 58 वर्ष जो चार भाइयों में दुसरे नंबर के थे। जिनके पास सिर्फ दो बेटियां हैं। गायत्री व सरोज जिनकी पांच वर्ष पूर्व मां बिलारी देवी ने जन सहयोग के माध्यम से शादी कर विदाई कर दिया गया है चूंकि अमिरका यादव घर परिवार से कोई मतलब नहीं रखते थे। साधु होकर ईश्वर की पुजा पाठ करते और इधर उधर घूमने की और भाव भजन कीर्तन करते हुए अपनी जीवन यात्रा में चल रहे हैं । जबकी पत्नी बिलारी देवी गांव में मनरेगा में मजदूरी कर के अपना भरण पोषण करती है अमिरका से कुछ दिन पहले उसका कुछ भूमि उसका सगा भाई गणेश यादव उर्फ साधू ने बहला फुसलाकर महराजगंज में जा कर रजिस्ट्री करवा लिया जिसकी जानकारी अमिरका यादव के पत्नी बिलारी देवी को होने पर उसने जांच परताल करवाया तो बात सही निकली तो उसने इसकी जानकारी अपने बेटी दामाद को देते हुए मंगलवार को गांव में ही एक पंचायत रखी। लेकिन मंगलवार सुबह पंचायत से पहले ही उसके पति की गणेश यादव के घर पर मौत की सुचना मिलते ही वह वहां गयी तो पता चला की सुबह चाय नाश्ता किए हैं जिसके कुछ देर बाद उनकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। जिसके तुरंत बाद बिलारी देवी ने इसकी सुचना पनियरा पुलिस को दी और पुलिस को लिखित तहरीर देकर गणेश यादव उर्फ साधू पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच कर न्याय की मांग की है। मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान से पूछने पर उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।


