Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने सुकरौली स्थित रैन बसेरा, निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय भवन का...

जिलाधिकारी ने सुकरौली स्थित रैन बसेरा, निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय भवन का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सुकरौली स्थित रैन बसेरा, निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय भवन का किया निरीक्षण

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर ! जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज सुकरौली स्थित रैन बसेरा, निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय भवन तथा नगर पंचायत कार्यालय सुकरौली का निरीक्षण किया गया।रैन बसेरा के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बेड, कंबल, अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थिति रजिस्टर चेक किया गया। उपजिलाधिकारी हाटा वरुण पांडेय को जिलाधिकारी ने शीत लहर के दृष्टिगत पर्याप्त रूप से बेड, कंबल व अलाव की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया।तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय सुकरौली का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने टायलीकरण, विद्युत वायरिंग, पेंटिंग, व्यवस्था का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य को समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।तत्पश्चात जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा नगर पंचायत सुकरौली कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी द्वारा कर्मचारियों की उपस्थिति पुस्तिका का अवलोकन, विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। इस क्रम में नगर पंचायत द्वारा लंबित कार्य, पूर्ण कार्य, व अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली गई। स्वीकृत कार्यों के सापेक्ष पूर्ण कार्य और लंबित कार्यो की रिपोर्ट ली गई। प्राप्त बजट के सापेक्ष व्यय की स्थिति जानी गयी। बिड और टेंडर की स्थिति जानी गई।जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता को नगर पंचायत में पार्क, खेल का मैदान, पुस्तकालय के निर्माण व लम्बित कार्यो को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उपजिलाधिकारी हाटा वरुण पांडेय, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुकरौली अजय सिंह मौजूद थे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे