Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यमंत्री राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा कुशीनगर का तीन दिवसीय दौरा

राज्यमंत्री राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा कुशीनगर का तीन दिवसीय दौरा

राज्यमंत्री राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा कुशीनगर का तीन दिवसीय दौरा

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर! डॉक्टर देवेंद्र शर्मा माननीय अध्यक्ष राज्यमंत्री स्तर उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा दिनांक 03 जनवरी से 05 जनवरी तक का जनपद कुशीनगर में कार्यक्रम प्रस्तावित है । अध्यक्ष द्वारा दिनांक 03 जनवरी को जनपद कुशीनगर के पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन पर रात्रि विश्राम करेंगे। दिनांक 04 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे से निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसके अंतर्गत जनपद के जिला अस्पताल, पीकू वार्ड, प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक विद्यालय,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सीएचसी केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा।
इसी प्रकार अपरान्ह 2:30 बजे जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा निर्धारित स्थान पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी जिसके अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के टास्क फोर्स के नामित अधिकारी, पुलिस अधीक्षक (क्राइम) मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई,सहित सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी । माननीय मंत्री जी अपराहन 5 बजे जनपद कुशीनगर के पी डब्लू डी के निरीक्षण भवन पर रात्रि विश्राम करेंगे तथा दिनांक 05 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे दर्जा प्राप्त मंत्री जनपद कुशीनगर से सरकारी आवास लखनऊ हेतु प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे