मुर्गा और दारू के नाम कुर्बान रहेगा नव वर्ष
शराब के गिरफ्त में फस रही है युवा पीढ़ी
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर वर्ष के आगमन एवं स्वागत को लेकर युवाओं में जिस तरह का उत्साह दिखाई दे रहा है यह किसी से छिपा नही है परन्तु युवा वर्ग में बढ़ रही नशे की लत भी हैरान करने वाली है।आप बताते चले कि पश्चात सभ्यता को नकल कर ईजाद किया गया त्योहार नव वर्ष जहॉं युवाओं में नये उमंग भरता है वही यह नव वर्ष युवाओं में नशे की लत पैदा कर रहा है और नये वर्ष के स्वागत के नाम पर युवा वर्ग के द्वारा हुड़दंग मचाया जाता है जिसके कारण से कभी कभी प्रशासन को भी डंडा चलाना पड़ता है वहीं यह नव वर्ष मुर्गा और दारू का पर्व बनकर रह गया है |


