Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशस्वतंत्रता संग्राम सेनानी के 67वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के 67वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के 67वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

राहुल विश्वकर्मा

बेलवा कारखाना , कुशीनगर! विकास खण्ड के बनकटा बाजार निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के 67वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को सम्मानित किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए नायब तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने जीवन का परवाह किये बिना निर्भीक होकर अंग्रेजों से लोहा लेते हुए आजादी दिलाने का कार्य किया। उन सेनानियों के प्रति यह देश हमेशा ऋणी रहेगा। रिटायर प्रधानाचार्य जोखन शास्त्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के बदौलत ही हम आजाद फिजा में जीवन यापन कर रहे हैं। हमारा यह परम कर्तव्य है कि हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को हृदय में बसाए रखें, जिन्होंने तमाम कष्ट सहकर भारत को आजाद कराया।स्व. रामफल के भतीजे व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ प्रहलाद प्रजापति ने सभी अतिथियों का स्वागत करने के बाद बताया कि स्व.रामफल ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कानूनगो के कार्यालय पर धावा बोलकर अभिलेख जलाते हुए उनका सरकारी रिवाल्वर लूटने का कार्य कर अंग्रेजो के दाँत खट्टे कर दिये थे। कार्यक्रम के आयोजक सुनील कुमार प्रजापति ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किये।कार्यक्रम का संचालन दिलीप यादव ने किया। इसके पूर्व सभी ने स्व. रामफल प्रजापति के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता, अजय लाल श्रीवास्तव, कन्हैया यादव, दीपक मिश्रा, दिलीप यादव, मैनेजर प्रजापति, शोभा गुप्ता आदि उपस्थित थे।
फोटो। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व रामफल प्रजापति के समाधि पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते नायब तहसीलदार आशीष कुमार व अन्य

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे