Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसमस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक

समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक

समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिले विधायक

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर विधान सभा क्षेत्र पनियरा की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को पनियरा के भाजपा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिले। मुख्यमंत्री से मिलकर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विकास तथा समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया। उक्त आशय की जानकारी भाजपा विधायक श्री सिंह ने स्वयं मुख्यमंत्री से मिलने की फोटो शेयर करते हुए दूरभाष पर दी। विधायक श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा कि पनियरा विधानसभा क्षेत्र के डोमरा-जर्दी बंधे को पिच कराने एवं दुरुस्तीकरण कार्य जनहित में आवश्यक है। बाढ़ के समय रेन कट के करण बांध से रिसाव होने के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो जाते है। जिससे बंधों के समीप स्थित गावों काफी दिक्कत उत्पन्न हो जाती है, फसलों की क्षति भी होती है। विधायक श्री सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री ने जनहित में होने वाले इन सभी कार्यो पर आवश्यक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया। इसी क्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को ही लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से भी भेंट कर पनियरा विधानसभा क्षेत्र के नव सृजित नगर पंचायत परतावल एवं नगर पंचायत पनियरा जल निकासी हेतु 2-2 किलोमीटर नाले के निर्माण कार्य का प्रस्ताव दिया एवं जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर पनियरा विधानसभा क्षेत्र के डोमरा- जर्दी बंधे का पिच्च कराने एवं दुरुस्तीकरण का प्रस्ताव दिया जिसमें मंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द कार्य शुरू होगा।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे