सड़क हादसे में हुई मौत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र ग्राम सभा डोमरा टोला वरदिहवा निवासी निरंजन ऊर्फ नंदू पुत्र बुद्धिराम निषाद की सड़क हादसे में मौत परिजनो का रो रो कर बुरा हाल । परिजनों ने बताया कि निरंजन अपने दोस्त लक्ष्मण के साथ मोटरसाइकिल से उसके ससुराल जा रहा था कि तरैना गांव के सामने नौतनवा ठूठीबारी मार्ग पर सामने से आ रही पिक अप यूपी 56टी 5722 के चालक ने ठोकर मार दिया । जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनो युवकों को सरकारी अस्पताल मिश्रौलिया भिजवाया जहा डॉक्टरों ने चेकअप के बाद निरंजन को मृत घोषित कर दिया । वही दोस्त लक्ष्मण की हालत काफी गम्भीर है। जब इस संबंध में थाना प्रभारी परसा मलिक अमरेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के ऊपर दुःख का पहाड़ टूट गया माता, पिता, भाई, बहन सभी लोगों के आंसू बंद नहीं हो रहे हैं। जवान बेटे की मौत पर गांव जवार के लोगों की आंखे भी गमगीन है ।


