Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकाम देने के नाम पर महिलाओं से 765 रुपए वसूले जाने का...

काम देने के नाम पर महिलाओं से 765 रुपए वसूले जाने का आरोप,फर्जीवाड़े से सावधान रहने की है लोगो को जरूरत

काम देने के नाम पर महिलाओं से 765 रुपए वसूले जाने का आरोप,फर्जीवाड़े से सावधान रहने की है लोगो को जरूरत

गोरखपुर:-यूपी के गोरखपुर जनपद से बडी खबर
गोरखपुर जनपद के मिर्जापुर बाजार की रहने वाली लगभग 2 दर्जन से अधिक महिलाओं ने अगरबत्ती बनाने का काम देने का झांसा देकर प्रति महिला ₹765 वसूलने के बाद लगभग डेढ़ महीने काम कराने के बाद भी पेमेंट ना देने तथा ऑफिस बंद कर फरार हो जाने का आरोप लगाया है। महिलाएं बताती है कि गांव में एक महिला आई उनके द्वारा अगरबत्ती बनाने के काम की जानकारी दी गई और जुड़ने के लिए ₹765 शुल्क लगने की बात कही गई।महिलाएं उनके झांसे में आ गई और उन्होंने पैसा दे दिया काम भी मिला। परंतु काम के बदले पैसा जब नहीं मिला। तब महिलाएं उस महिला से पैसे की डिमांड करने लगी। जानकारी होने पर महराजगंज जिले के परतावल स्थित ऑफिस पर भी पहुंची, जहां जानकारी मिली ऑफिस बंद पड़ा हुआ है जिसके बाद महिलाओं को यह एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गई है।हम यह नहीं कहेंगे कि बेरोजगारों को रोजगार देने वाली सभी संस्थान गलत है। पर अपील जरूर है कि कहीं भी ऐसे लोगों के झांसे में आने से पहले जांच पड़ताल अवश्य करें और फर्जीवाड़े का शिकार होने से बचे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे