Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकडाके की ठंड से ठिठुरते लोग,अलाव की ब्यवस्था नदारद

कडाके की ठंड से ठिठुरते लोग,अलाव की ब्यवस्था नदारद

कडाके की ठंड से ठिठुरते लोग, अलाव की ब्यवस्था नदारद

जनजीवन हुआ अस्त ब्यस्त, पारा पहुंचा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर! जनपद मे कडाके की ठंड पडने से सामान्य जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है ताज्जुब है कि जिला प्रशासन ने अब तक कही भी अलाव जलाने की ब्यवस्था तक नही की है! मंगलवार को दिन भर पछुआ हवाएं चलीं हवा के प्रत्येक झोंके शरीर मे सिहरन पैदा कर दे रही थी लोग जल्दी जल्दी गर्म कपड़े को लपेट रहे थे शाम हुआ तो मानो ठंड कहर बनकर टूट पडी दिन डूबते ही ठंड के कारण गली, चौक, चौव्वारे सूने हो चले दिनभर की मेहनत कर शाम को निवाला के लिए संघर्ष कर रहे छोटे मोटे दुकानदारों के सामने आसन्न संकट आ खडा हुआ गरीब बेबस लाचार मजलूम लोगों के ठंड अभिशाप बन उठी रातभर पछुआ हवाएं तीव्रगति से चल रही थी कहीं घना कोहरा था तो सनसनाती तीब्र ठंडी हवाएं इस दौरान तापमान मे भारी गिरावट देखी गयी तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गिरा सबसे दुखांत पहलु यह था कि कही किसी भी सार्वजनिक गली, चौक चौराहे पर अलाव नही जल रहा था लोग परेशान थे कडकडाती ठंड से अजीज लोग शासन और प्रशासन को भी कोस रहे थे काश सरकारी मशीनरी आम जनता के दुख समझ सकतीआसन्न नगरीय चुनावों के बाद भी कोई भी जनप्रतिनिधि, नेता, यहाँ तक कि सांसद और विधायक ही अलाव के लिए प्रयासरत दिखे और और भी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है!

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे