Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनिपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 4 एवं 5 हेतु एफ एल...

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 4 एवं 5 हेतु एफ एल एन प्रशिक्षण प्रारंभ

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 4 एवं 5 हेतु एफ एल एन प्रशिक्षण प्रारंभ

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर विकास खण्ड पनियरा के 129 प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय के कक्षा 4 और कक्षा 5 में शिक्षण कार्य करने वाले दो- दो शिक्षकों का निपुण भारत मिशन के अंतर्गत दो दिवसीय एफ एल एन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) प्रशिक्षण पनियरा इण्टर कॉलेज पनियरा में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया जा रहा है ताकि शिक्षक सभी बारिकियों से अवगत हो सके।प्रशिक्षण का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा गरिमा यादव और पनियरा इण्टर कॉलेज पनियरा के प्रधानाचार्य आफताब आलम के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।खण्ड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी शिक्षक पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करे और इसे अपने अपने विद्यालय में क्रियान्वित करें।पनियरा इण्टर कॉलेज पनियरा के प्रधानाचार्य आफताब आलम ने कहा कि इस प्रशिक्षण से शिक्षकों का क्षमता संबर्धन होगा। विकास खण्ड पनियरा के ए०आर०पी० महेन्द्र कुमार चौहान , संजय कुमार यादव, संजय कुमार पासवान, अवधेश कुमार गुप्ता, आशुतोष पटेल एवं प्रथम संस्था से दिग्विजय यादव,राम कुमार पाण्डेय संदर्भ दाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।प्रशिक्षण में नीरज राय, सुनील मिश्रा,मो० अयूब अंसारी, रघुवर मद्धेशिया,संजीव कुमार,रामेश्वर मौर्य,अरुण मिश्रा,बालमुकुंद चौरसिया,बृजेश राय,गोवर्धन,नागेंद्र चौहान,सुभाष चंद्र वर्मा,सीमा सिंह,सरिता पांडेय, प्रियंका मौर्या एवं अन्य सभी शिक्षक लोग भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे