Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर मे ठंड बढी पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

कुशीनगर मे ठंड बढी पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

कुशीनगर मे ठंड बढी पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

ब्यूरो चीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर:-यूपी के कुशीनगर जनपद से बडी खबर अब तक कहीं भी प्रशासन द्वारा अलाव जलाने की ब्यवस्था नहीकुशीनगर! बीत रहे 2022 के अंतिम महिने का अंतिम सप्ताह 22 दिसम्बर को अचानक कडकडाती ठंड का अहसास हुआ पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गिरा और फिर जनजीवन असामान्य हो गया जिसका प्रभाव छोटे मोटे कारोबारियों पर भी दिखा! बीते कुछ वर्षों मे जाडा गर्मी बरसात के मौसम की शुरुआत कुछ देरी से होने लगी है विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि मानव द्वारा निर्मित घातक वातावरण का सृजन कर दिया गया है जिससे वायुमंडल प्रभावित हो रहा है इसीलिए कोई भी मौसम देर से हो रहा है! गुरुवार को सुबह से घना कोहरा छाया हुआ था पछुआ हवाएं भी चल रही थी अपरान्ह लगभग 12 बजे सूर्य आकाश मे चमका था शाम चार बजे से ही लोगों को ठंड का अहसास महसूस होने लगा था हाथ पैर ठंडे होने लगे थे पांच बजते बजते ठंड के कारण बाजार, चौक, चौव्वारे सूने होने लगे थे! ताज्जुब है कि प्रशासन ने अब तक ठंड को लेकर शायद कोई कार्ययोजना तैयार नही किया है शासन की मंशा के अनुसार आमजन को ठंड से राहत दिलवाने के लिए ग्रामसभा वार नगर परिषद और नगर पालिका वार जगह जगह अलाव जलाने की ब्यवस्था होनी चाहिए ताकि ठंड से किसी की मृत्यु न हो सके!

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे