Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस की बर्बरता : रामकोला पुलिस के पिटाई पर दुकानदारों का फुट...

पुलिस की बर्बरता : रामकोला पुलिस के पिटाई पर दुकानदारों का फुट गुस्सा

पुलिस की बर्बरता : रामकोला पुलिस के पिटाई पर दुकानदारों का फुट गुस्सा

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पर पुलिस के पिटाई की बर्बरता का लगाया आरोप

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर की रिपोर्ट

कुशीनगर ! जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के रगरगंज पुलिस चौकी पर सोमवार की शाम को तैनात एक सिपाही ने बाजार के ही शम्भू मधेशिया को पकड़ पटक कर पिटाई कर दी।युवक के पिटाई का वीडियो वायरल हुआ कि क्षेत्र के छोटे बड़े दुकानदार व ग्रामीण चौकी पर पहुंच आरोपी पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए।
मंगलवार को धरने पर बैठे ग्रामीण व दुकानदारों के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव भी आरोपी पुलिस के खिलाफ कार्रवाइ के मांग करने लगे ।सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए ।मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस चौकी के सिपाहियों के खिलाफ मुखर ही गए और ठेले कोमचे वालों ने अपनी पीड़ा बयाँ करने लगे।स्थानीय बाजार के दुकानदारों ने मीट, सब्जी व मिठाई ,पनीर की अवैध वसूली का आरोप लगाते दंग रह गए इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह।उधर वायरल वीडियो व ग्रामीणों के विरोध के सूचना को संज्ञान लेकर धवल जायसवाल एस पी कुशीनगर ने दूरभाष थानाध्यक्ष से जानकारी ली और तत्काल प्रभाव से आरोपी पुलिस को हटाने का निर्देश दिया और आरोप पत्र के आधार पर जांच कर कानूनी करवाई का आश्वाशन देकर धरना समाप्त कराया ।धरना के नेतृत्व कर रहे बलराम राव से अपर पलिस अधीक्षक रितेश सिंह ने भी फोन कर दोषी के विरुद्ध करवाई का भरोसा दिलाया तो मौजूद ग्रामीणों व दुकानदारों ने थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया ।इस मौके पर राहुल सिंह,बच्चेलाल,राहुल गौतम,महेश मधेशिया,आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे