Saturday, April 4, 2026
Homeगोरखपुरपाइप लाइन डालने के बाद सड़क को सही करना भूल गए जिम्मेदार

पाइप लाइन डालने के बाद सड़क को सही करना भूल गए जिम्मेदार

*पाइप लाइन डालने के बाद सड़क को सही करना भूल गए जिम्मेदार*

नगर निगम बनने के बाद भी शहर की सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा। आए दिन सड़कों को खोदकर पानी पाईप डाल जा रहा है ये मामला उरवा ब्लाक ग्राम मझगावा का है।चचाईराम से आगे से मझगावा तक पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क के चलते क्षेत्रीय लोगों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम में पाइप लाइन से रिसाव होने के कारण सड़क की स्थिति तालाब जैसी बन जाती है, साथ ही खुदी सड़क में वाहन फंसने से भी दिक्कत आती है।शहर में इन दिनों कई जगहों पर कार्य कराया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर सीवर लाइन के लिए खोदाई चल रही है। वहीं कई जगह पर पानी की पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोदकर डाल दी गई। इसी क्रम में आगे से चार सप्ताह पहले खोदाई को शुरू कराई गई थी। मझगवा तक सड़क को खोदने के बाद पाइन लाइन डालते हुए गड्ढे को भर दिया गया, लेकिन उसे पूरी तरह से सही करना भूल गए। पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क हादसों का सबब बन गया। इसमें बच्चे गिरकर घायल हो रहे हैं। दूसरी तरफ वाहन भी आए दिन आकर फंस जाते हैं। वाहनों को फंसने पर उन्हें निकालने में काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ता हैपत्रकार रवि कुमार जी ने बताया कीसमस्या का समाधान कराया जाएखोदी सड़क काफी बड़ी समस्या बन गई है। बच्चे घर से निकलने से डरते हैं। पानी भरा होने के कारण उनके कपड़े खराब होने का डर बना रहता है। कई दिन बीतने के बाद भी सड़क को सही करने की फुर्सत अधिकारियों को नहीं मिली है।शहर की सड़कें से दिक्कतें खत्म नहीं हो रही है। सड़कों की समस्या का समाधान कराया जाए, जिससे बेहतर यातायात मिल सकें। पाइप लाइन के नाम पर खोदी गई सड़क में वाहन फंस जाते हैं। उसे निकालने में काफी दिक्कतों से दो-चर होना पड़ता है। यह नजारा रोज ही देखने को मिलता है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे