माध्यमिक शिक्षा परिषद से सम्बन्धित शिकायतों के प्रत्यावेदनों की अंतिम तिथि 14 दिसम्बर तक

माध्यमिक शिक्षा परिषद से सम्बन्धित शिकायतों के प्रत्यावेदनों की अंतिम तिथि 14 दिसम्बर तक

ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर

कुशीनगर ! जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश के शासनादेश एवं सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2023 के ऑनलाइन केंद्र निर्धारण की निर्गत सूची से संबंधित छात्र/ अभिभावक/ प्रधानाचार्य/ प्रबंधक की आपत्तियों/ शिकायतों से संबंधित प्रत्यावेदनों को प्राप्त करने की तिथि दिनांक 14 दिसंबर 2022 निर्धारित है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि आपत्तियों/ शिकायतों से संबंधित प्रत्यावेदन जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में दिनांक 14 दिसंबर 2022 की शाम 5:00 बजे तक दो प्रतियों में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र से संबंधित आपत्ति परिषद की ईमेल आईडी boardexam2023.kushinagar@gmail.com पर भी दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *