Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहेमछापर गांव में सीमेंट शीट के पाइप से लटका मिला युवक का...

हेमछापर गांव में सीमेंट शीट के पाइप से लटका मिला युवक का शव

हेमछापर गांव में सीमेंट शीट के पाइप से लटका मिला युवक का शव

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हेमछापर के टोला भलुआन में आज दिन मंगलवार सुबह एक युवक सीमेंट शीट के पाइप की कुंडी से लटकता शव मिला, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पनियरा थाने की पुलिस ने शव को अपने कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पनियरा थाना क्षेत्र के हेमछापर गांव में सीमेंट शीट के पाइप से लटके युवक की पहचान राजन निषाद (22) वर्ष के रूप में हुई। गांव वालों के बताने के अनुसार मृतक की मां पूनम देवी सुबह सात बजे दरवाजा खटखटाया तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला जिस पर कुछ लोगों ने कमरे की दीवार से ईट निकालकर देखा तो उसकी शव लटकती हुई दिखाई दिया।इस मामले में पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे