Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबोरे में मिली लाश की हो गई पहचान,पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह

बोरे में मिली लाश की हो गई पहचान,पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह

बोरे में मिली लाश की हो गई पहचान,पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद के पनियरा तथा कोतवाली थानाक्षेत्र के बार्डर के समीप शनिवार की रात हत्या कर युवक का शव बोरे में बांध कर नहर में फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मालूम हो कि पुलिस शव की पहचान करने में कामयाब हो गई। जिस युवक की बेरहमी के हत्या के बाद बोरे में शव को फेंका गया था वह युवक पनियरा क्षेत्र के औसानी दरगाह गांव का रहने वाला अमरजीत गौड़ था।शव की पहचान के बाद पुलिस अब यह पता लगाने के लिए जांच आगे बढ़ा दी है कि किस वजह से अमरजीत को मौत के घाट उतारा गया। कोतवाली क्षेत्र के मिठौरा जंगल व कामता के बीच नहर की सिल्ट सफाई जेसीबी मशीन से कराई जा रही थी शनिवार की रात साढ़े नौ बजे नहर में फेंके गए बोरे मशीन से बाहर निकाला गया। खोल कर देखने में उसमें करीब तीस वर्षीय युवक का शव मिला था। यह देख सनसनी मच गई।रात में ही पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मर्चरी में भेजा ।रविवार की सुबह एसपी डॉ. कौस्तुभ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। छत्तीस घंटे बाद शव की शिनाख्त कर ली गई है।पनियरा एसओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि अमरजीत गौड़ चार भाईयों में सबसे छोटा था। माता-पिता की मौत हो चुकी है। बड़े भाई की भी मौत हो चुकी है। एक भाई दिव्यांग है। दूसरा राजस्थान में रहता है। अमरजीत की शादी अभी नहीं हुई थी। घर पर वह अकेला रहता था। अब शव के पहचान के बाद पुलिस की पांच टीम हत्याकांड का खुलासा करने के लिए जांच आगे बढ़ा दी हैं । जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे