जेसीबी से सिल्ट सफाई के दौरान नहर में बोरे में बंधी युवक की लाश,युवक की पहचान में जुटी पुलिस
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर कोतवाली क्षेत्र के मिठौरा जंगल गांव के समीप शनिवार की रात साढ़े नौ बजे जेसीबी से सिल्ट सफाई के दौरान नहर में बोरे में बंधी युवक की लाश मिली। इससे सनसनी मच गई। रात में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी डॉ. कौस्तुभ भी रविवार की सुबह घटना स्थल का मुआयना किए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी में रख दी है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। कोतवाली पुलिस शिनाख्त के लिए आसपास के गांव के अलावा सीमावर्ती थानाक्षेत्र से गायब युवकों का पता लगाने में जुट गई है।सिंचाई विभाग प्रथम इस समय नहर की सिल्ट सफाई करा रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मिठौरा जंगल गांव के समीप से गुजरी नहर में शनिवार की रात जेसीबी से सिल्ट सफाई हो रही थी। उसी दौरान बोरे में शव बांध कर फेंक हुआ मिला। जेसीबी चालक ने कचरा समझ कर बोरे को नहर से निकाल बाहर फेंक दिया। बाद में शक होने पर जब बोरा खोल कर देखा तो बदहवास हो गया। रात में ही सूचना मिलने पर कोतवाल रवि कुमार रॉय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बोरा खोल कर जांच- पड़ताल की गई।युवक काले रंग का लोवर व टीशर्ट पहने हुए था। उम्र तीस साल के आसपास है। दाहिना हाथ अमरजीत व जयकरणी माता अंग्रेजी में लिखा है। युवक के शरीर पर चोट के भी निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि 48 घंटे के अंदर हत्या के बाद युवक के शव को बोरे में बांध ठिकाने पर लगाने के लिए नहर में फेंका गया था। घटना स्थल पर विधिक कार्रवाई करने में पुलिस को भोर में साढ़े चार बज गया। उसके बाद टीम लौटी। इस मामले में एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि शव की पहचान की कोशिश की जा रही है। अगर किसी को ऐसे युवक के बारे में जानकारी हो जिसके हाथ में अमरजीत व जयकरणी माता का टैटू गुदा हो, हुलिया मिलता जुलता हो तो फौरन पुलिस को सूचना दे।जिससे शव की पहचान के बाद विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सके। 72 घंटे तक शव को पहचान के लिए मर्चरी में रखा गया है। उसके बाद अंतिम संस्कार कराया जाएगा।


