जनपद के सीएचसी केन्द्रों मे सैकड़ों गाडिया सड रहीं, नीलामी करवाने की सरकारी मंशा नही
ब्यूरोचीफ घनश्याम प्रसाद सागर
कुशीनगर! जनपद के तमाम सीएचसी केन्द्रों में हजारों एम्बुलेंस निष्प्रायोज्य होकर सपने के लिए फेक दिए गए हैं लेकिन जिला प्रशासन के आलाधिकारी और सीएमओ द्वारा इन्हें नीलाम कर भारी राजस्व अर्जित करने मे कोई दिलचस्पी नही दिखाई दे रही है जनता से टैक्स वसुल कर यह जन सुविधाएं दी जाती हैं लेकिन निष्प्रायोज्य होकर जनता का यह खून पसीना आज नदारद पडा है जिला प्रशासन या जिला स्वास्थ्य विभाग चाहता तो इन्हे नीलाम कर भारी राजस्व अर्जित कर राजकोष मे संग्रह करवा लेता लेकिन ताज्जुब है कुशीनगर का जिला प्रशासन इसमे तनिक भी रुचि नही ले रहा है जो कि जनता के साथ क्रूर मजाक है! बताते चले कि कुशीनगर के सभी सीएचसी, पीएचसी मे 102 और 108 नम्बर वाले लाखों रुपये मुल्य के सैकड़ों एम्बुलेंस सड रहें है और समाप्त हो रहें हैं चोर उचक्के उसके कीमती पार्ट पूर्जे भी गायब कर रहें हैं लेकिन न तो सीएमओ साहब को मालुम हो रहा है और न तो आला अधिकारियों का ध्यान ही इस तरफ है! चौकाने वाली बात यह भी है जिला मुख्यालय पर स्थित सीएमओ कार्यालय के कम्पाउंड मे लाखों की कीमत के महामाया सचल अस्पताल एम्बुलेंस भी सड गल नष्ट हो गये सीएमओ चाहते तो इन सभी निष्प्रायोज्य एम्बुलेंस को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत कर नीलामी कर राजस्व अर्जित करने का सुझाव दे सकते थे यह राजस्व आता तो शासन प्रशासन जनता के कल्याण मे लगा देता मगर दुर्भाग्यपूर्ण है जिले के आलाधिकारिगणो का तनिक भी ध्यान ही नही है!


