Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा ब्लाक के एक ग्राम सभा के प्रधान की पिटायी का वीडियो...

पनियरा ब्लाक के एक ग्राम सभा के प्रधान की पिटायी का वीडियो वायरल

पनियरा ब्लाक के एक ग्राम सभा के प्रधान की पिटायी का वीडियो वायरल

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद के पनियरा विकास खण्ड के एक ग्राम सभा के ग्राम प्रधान की एक महिला के साथ पिटायी होने के वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।मामला जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी तक पहुंचा तो मामले को मैनेज करने का खेल शुरू हुआ और अन्ततः ग्राम प्रधान जेल जाने से बच गये। कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी इंचार्ज डी. के. गौड़ ने बताया कि महिला का उसके पति से पहले से मुकदमा चलता है। महिला ने अपने बयान में कहा है कि उसका पति मुकदमें में सुलह करने का दबाव बनाने के लिए ग्राम प्रधान के साथ लांक्षन लगाकर मारने-पीटने लगा। महिला का मायका प्रधान के गाँव पर ही है। पति से अनबन होने के कारण मायके में ही रहती है। बुधवार प्रधान महिला को लेकर जिला मुख्यालय चल दिये बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय पर उक्त महिला के पति ने प्रधान व पत्नी को किसी स्थान पर पकड़ लिया और जम कर पिटाई की पूरे प्रकरण का भीड़ ने विडिओ बना लिया और शोसल मीडिया पर वायरल कर दिया । वायरल विडिओ की दिन भर खूब चर्चा होंने होती रही ।घटना के बावत जो चर्चाएं हो रही है उसके अनुसार पनियरा के ग्राम प्रधान उक्त महिला को लेकर तारीख देखने के लिए महराजगंज गए थे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे