Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवन दरोगा,वन रक्षक के साथ साथ 9 वाचर है तैनात फिर भी...

वन दरोगा,वन रक्षक के साथ साथ 9 वाचर है तैनात फिर भी चोरो के हौसले बुलंद

वन दरोगा,वन रक्षक के साथ साथ 9 वाचर है तैनात फिर भी चोरो के हौसले बुलंद

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर फरेन्दा रेंज के खुर्रामपुर वन चौकी के अंतर्गत राजपुर बुजुर्ग के पास वन विभाग के एस डी ओ ने गाड़ी पे लदी जंगल की बेस कीमती लकड़ी (साखू) लगभग 14 बोटा बरामद किया है जब इस घटना की जानकारी लेना चाहा तो वन दारोगा सत्य प्रकाश चौरासिया ने फोन रिसीव नही किया। बताते चले कि खुर्रामपुर वन चौकी पे वन दरोगा, वन रक्षक के साथ-साथ 9 वाचर तैनात है इसके बाद भी जंगल मे वन माफिया अपने काम को बड़े ही आसानी से अंजाम दे देते है । इस तरह की घटना आये दिन होता रहता है जो वन दरोगा एव वन रक्षक को वन माफियाओ के साथ संलिप्त होने का संकेत करता है। अब देखना है कि उच्च अधिकारी इसका रिकवरी किस से करता है या खानापूर्ति कर के मामले को रफा दफा कर देंगा।
सवाल ये की इस घटना का मुख्य जिम्मेदार कौन है वन रक्षक या वन दरोगा।
प्रशासन इस पर मूकदर्शक बनकर बैठा हुआ है। वन विभाग के अधिकारी इसी तरह से चुप्पी साधे रहे तो एक दिन पूरा जंगल मैदान में तब्दील हो जाएगा और सरकार की मंशा धरी की धरी रह जाएगी देखना है इस प्रकरण के संज्ञान देने के बाद क्या करते हैं वन विभाग के अधिकारी जो एक बहुत बड़ा सवाल है?

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे