स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद गई 11वीं की छात्रा, हालत गंभीर
कुशीनगर:-यूपी के कुशीनगर जनपद से बडी खबर पड़रौना शहर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की एक छात्रा आज बुधवार की दोपहर लगभग 1 बजे कक्षा 11 की पढने वाली छात्रा विद्यालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, तीसरी मंजिल से गिरने से छात्रा खून से लथपथ हो गयी, घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, घायल अवस्था में छात्रा को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर देख कर गोरखपुर रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है किर रामधान पोखरा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही है, पडरौना शहर के कठकुइयां रोड निवासी गरिमा चतुर्वेदी पुत्री स्व0 मनोज चतुर्वेदी इस विद्यालय में 11वीं की छात्रा है, आज बुधवार की दोपहर परीक्षा समाप्त होने छात्र-छात्राएं बाहर निकल रही थी, तभी विद्यालय की तीसरी मंजिल से गरिमा कूद गई, तीसरी मंजिल से जमीन पर गिरते ही खून से लथपत हो गयी, इस घटना को देख छात्र-छात्राएं शोर मचाने लगे। उसके बाद वहां भीड़ जुट गई।इस घटना के बाद छात्रा को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुररेफर कर दिया, घटना की वजह पता नहीं चल पा रही है। इस मामले पर एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि छात्रा किस वजह से छत से कूदी, इसका पता नहीं चल सका है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, छात्रा के परिजन भी उसके साथ गए हैं, अभी उसका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है, इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
